4 करोड़ से अधिक की अवैध शराब पर चला रोड रोलर

देवास।आबकारी विभाग द्वारा 86 न्यायालयीन प्रकरण जिसमें अवैध मदिरा को जप्त किया गया था उसे आज 24 जनवरी को टेंचिंग ग्राउण्ड शंकरगढ पर रोड रोलर द्वारा नष्ट किया गया। जिसके तहत 3 हजार 775 बल्क लीटर देशी मदिरा, 1 हजार 839 बल्क लीटर विदेशी मदिरा, 453 बल्क लीटर बियर, 197 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा नष्ट की गई। जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मुल्य 41 लाख 59 हजार 190 रूपये है। साथ ही मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम तहत 1836 अज्ञात प्रकरणों के नष्टीकरण की कार्यवाही सम्पन्न की गयी। जिसके तहत 224 बल्क लीटर देशी मदिरा, 77 बल्क लीटर विदेशी मदिरा, 109 बल्क लीटर बियर, 12 हजार 444 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा एवं 06 लाख 64 हजार 635 किलो महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया गया। उक्त जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मुल्य 3 करोड 57 लाख 20 हजार 550 रूपये है। कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी,राघवेन्द्र सिंह कुशवाह, आबकारी उपनिरीक्षक,  प्रेमनारायण यादव, डी.पी.सिंह, श्रीमती निधि शर्मा, विजय कुचेरिया, उमेश स्वर्णकार, दिनेश भार्गव एवं जिले के समस्त मुख्य आरक्षक एवं आरक्षक उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें