आप सभी ने अच्छे से सेवाएं दी,सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद-कलेक्टर ऋषव गुप्ता

सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कलेक्टर ने शॉल एवं पुष्पमाला से स्वागत कर पेंशन प्राधिकार पत्र,परिचय पत्र प्रदान किये

देवास।जिले में दिसंबर माह में सेवानिवृत्त हुए शासकीय कर्मचारियों का कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने शॉल एवं पुष्पमाला से स्वागत कर पेंशन प्राधिकार पत्र(पीपीओ) और परिचय पत्र प्रदान किये। इस दौरान अपर कलेक्टर महेंद्र सिंह कवचे, जिला कोषालय अधिकारी नेहा कल्चुरी, गंगा सिंह सोलंकी, सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित पेंशन एवं जिला कोषालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कहा कि आप सभी ने अच्छे से सेवा दी है। सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद। पेंशन के संबंध में जिले में अच्छा कार्य हुआ है। सभी डीडीओ सर्विस बुक अच्छे से रखें। सर्विस बुक की फोटोकॉपी कर्मचारियों को दें तथा 50 से अधिक उम्र वाले कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से सर्विस बुक की फोटो कॉपी दें।

बताया गया कि जिले में हर माह सेवानिवृत्त होने कर्मचारियों स्वागत कार्यक्रम होगा और पीपीओ दिया जाएगा। देवास जिला पेंशन प्रकरणों संभाग में प्रथम स्थान पर रहा है। दिसम्बर माह में 37 शासकीय कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए है। इसमें से 34 शासकीय कर्मचारियों का पीपीओ जारी हो चुका है। शेष तीन कर्मचारियों का पीपीओ अगले कुछ दिनों में जारी हो जाएगा। सभी 34 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भुगतान भी हो गया है।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें