युवा वह शक्ति है जो देश का विकास और निर्माण करती है-प्रधान जिला न्यायाधीश प्रभात कुमार मिश्रा

आज सभी युवा साथी यह संकल्प लें कि ना दहेज लेंगे और ना दहेज देंगे

देवास। युवा वह शक्ति है जो देश का विकास और निर्माण करती है। इसी के साथ स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लगातार पवित्र विचार करते रहे बुरे संस्कारों को दबाने के लिए एक मात्र समाधान यही है। (स्वामी विवेकानंद) दहेज प्रथा के बारे में बताया कि दहेज देना और लेना अपराध है। आज सभी उपस्थित युवा यही संकल्प लेते है कि न हम दहेज लेंगे और ना देंगे।उक्त विचार शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवास में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभात कुमार मिश्रा ने रखे।

श्री मिश्रा ने साइबर लॉ के बारे में बताया कि अनजानी लिंक मोबाइल पर आने पर उसे न खोलें जिससे कि किसी प्रकार की हानि हो उसे बचा जा सके। हमें मोबाइल एवं इंटरनेट का उपयोग अच्छे कार्यों के लिए करना चाहिए और प्रौद्योगिक क्षेत्र में मोबाइल नेट के माध्यम से अच्छी चीजों को सीखकर स्वयं को विकसित करने का प्रयास करना चाहिए। जिससे प्रौद्योगिक क्षेत्र में और अच्छे रूप से कार्य कर सकें। साथ ही दण्ड संहिता के प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किसी स्त्री का घूरना, पीछा करना अपराध है और दण्ड विधि द्वारा उसे दण्डित किया जावेगा। 

शिविर में उपस्थित सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास निहारिका सिंह द्वारा विधिक सहायता के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी एवं राष्ट्र युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि युवा किसी भी देश के लिए आशीर्वाद के समान है क्योंकि वो ही देश के भविष्य को परिभाषित करते है। कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य संतोष रोहित, जिला विधिक सहायता अधिकारी रॉबिन दयाल, जन साहस संस्था से संगीता परमार, चाईल्ड हेल्पलाइन समन्वयक जितेन्द्र सुनारतिया उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन चाईल्ड लाईन सदस्य मोनिका द्वारा किया गया एवं आभार कॉलेज स्टॉफ गरिमा जुलानिया द्वारा माना गया।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें