जिले में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस,मुख्य समारोह में मंत्री ऊषा ठाकुर ने ध्वजारोहण कर सलामी ली



सर्द हवाएं भी जोश को कम नहीं कर पाई,सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

स्केटिंग खिलाड़ियों ने दिखाया अपना जोशीला अंदाज

देवास। जिले में गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। आज सुबह से ही मौसम सामान्य दिनों के मुकाबले काफी अधिक ठंडा था और समय के साथ-साथ सर्द हवाएं भी अपना असर दिखा रही थी। लेकिन यह सर्द हवाएं भी गणतंत्र दिवस के जोश को कम नहीं कर सकी,शहर सहित जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश की पर्यटन, संस्‍कृति एवं अध्‍यात्‍म मंत्री ऊषा ठाकुर ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। जिप्सी पर सवार पर्यटन, संस्‍कृति एवं अध्‍यात्‍म मंत्री ऊषा ठाकुर ने सुसज्जित  होकर परेड का निरीक्षण किया। जिप्सी में कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह उनके साथ थे।

-जनता के नाम संदेश का वाचन 

मंत्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। सशस्त्र बलों द्वारा हर्ष फायर के बाद आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। मंत्री ठाकुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोकतंत्र के प्रहरी एवं शहिदो के परिवारजनों का सम्मान किया।

-परेड में जिला पुलिस बल को मिला प्रथम पुरस्‍कार

जिला पुलिस बल को प्रथम,एसएएफ को द्वितीय,जिला होम गार्ड को तृतीय पुरस्कार मिला। शस्त्र रहित परेड में केपी कॉलेज को प्रथम, उत्‍कृष्‍ट विद्यालय को नारायण विद्यामंदिर क्रमांक एक को दूसरा स्थान, उत्‍कृष्‍ट विद्यालय को तृतीय स्थान मिला।

-चिमणाबाई स्कूल देवास ने जीता प्रथम पुरस्कार

सांस्कृतिक कार्यक्रम में चिमणाबाई स्कूल देवास को प्रथम, शासकीय नूतन स्कूल को द्वितीय तथा शासकीय राधाबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह में कर्मदीप पब्लिक स्कूल, शासकीय राधा बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल, शासकीय नूतन स्कूल, वशिष्‍ठ गुरुकुल उच्चतर माध्यमिक स्कूल, चिमणाबाई स्कूल और उत्कृष्ट स्‍कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्‍कृतिक प्रस्‍तुतियां दी।

-शिक्षा विभाग को मिला प्रथम स्थान

मुख्य समारोह में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा झांकियां बनाई गई। झांकियों में शिक्षा विभाग विभाग की झांकी को प्रथम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास की झांकी को द्वितीय, महिला बाल विकास की झांकी को तृतीय पुरस्कार मिला।

-उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। गणतंत्र दिवस पर जिले में विकासखण्‍ड, तहसील, नगर परिषद तथा ग्राम पंचायत स्‍तर पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।      

-ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्‍यक्ष लीला अटारिया, राजीव खण्‍डेलवाल सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, मुख्‍य न्‍यायाधीश प्रभात कुमार मिश्रा सहित अन्‍य न्‍यायाधीशगण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर महेन्‍द्र सिंह कवचे, सहायक कलेक्‍टर टी प्रतीक राव, एएसपी मंजीत सिंह चावला, नगर निगम कमिश्‍नर विशाल सिंह चौहान एसडीएम प्रदीप सोनी, डिप्‍टी कलेक्‍टर शिवानी तरेटिया, जिला अधिकारीगण, कर्मचारीगण, पत्रकारगणों के अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अपने जोशीले अंदाज में कार्यक्रम का संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया।

-स्केटिंग खिलाड़ियों दिखाया अपना जोशीला अंदाज

गणतंत्र दिवस समारोह में फ्लाइंग विल्स अकादमी के खिलाड़ियों ने खेलों इण्डिया यूथ गेम्स की थीम पर स्केटिंग से प्रदर्शन किया,वही दूसरी और जोश व जज्बे के साथ स्पोर्ट्स पार्क पर सैंडी स्केटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों द्वारा हाथों में झंडे थाम,भारत माता की जय के नारों के साथ स्केटिंग चलाई गई।



टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें