हर पीढ़ी के आदर्श है स्वामी विवेकानंद जी
प्रेस क्लब ने विवेकानंद जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
देवास। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पूरे भारतवर्ष में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। इसे मनाने का मुख्य कारण यही है कि हमें विवेकानंद जी के जीवन से सीखना चाहिए।वे अनेक प्रतिभाओं के धनी थे।विवेकानंद जी एक संत समान तो थे ही लेकिन वे एक महान देशभक्त,विचारक,वक्त के साथ एक लेखक भी थे।हर पीढ़ी के व्यक्ति उन्हें अपना आदर्श बनाकर/मानकर बहुत कुछ सीख सकती है। प्रेस क्लब देवास के पदाधिकारी,सदस्य व पत्रकार साथियों सहित निगम अध्यक्ष रवि जैन ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
टिप्पणियाँ