दमन:चौथी वेस्ट जोन पेंचक सिलाट चैंपियनशिप


मध्यप्रदेश की टीम को सेकेंड रनरअप का खिताब

देवास। दमन एंड दीव में चौथी वेस्ट जोन पेंचक सिलाट चैंपियनशिप का आयोजन 29 ,30 दिसंबर 2022 को संपन्न हुई।पेंचक सिलाट एसो. मध्यप्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख और महासचिव अभय श्रीवास ने बताया की इस चैंपियनशिप में दमन के साथ महाराष्ट्र,राजस्थान,गुजरात,गोवा ओर मध्य प्रदेश के 250 खिलाडियों ने भाग लिया।

सेकेंड रनरअप ट्रॉफी अपने नाम की

मध्य प्रदेश के टीम कोच रोहित श्रीवास,टीम मैनेजर विक्रम देवड़ा इंदौर व बालिका टीम कोच अनुश्री कुशवाहा थी।चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के 21 खिलाडियों ने अलग अलग इवेंट्स में भाग लिया और 23 स्वर्ण,10 रजत और 2 कांस्य पदक जीतने के साथ ओवरऑल सेकेंड रनरअप ट्रॉफी जीती।

इन खिलाड़ियों ने जीते पदक

इसमें देवास के खिलाडी आर. आर्य सिवासवामी ने 1स्वर्ण,1रजत पदक,आर. क्रिश अन्नामलाई ने 2 स्वर्ण पदक,जैनब खान ने 3 स्वर्ण पदक,पुलकित श्रीवास ने एक रजत,जागृति योगी ने2 स्वर्ण पदक,अनुष्का,आर्या,अवनी श्रीवास ने एक-एक स्वर्ण पदक, हर्षिल पटेरिया ने 3 स्वर्ण पदक,महिमा पटेल ने 2 स्वर्ण पदक जीते।

खिलाड़ियों को बधाई...

खिलाडियों की सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर विधायक गायत्री राजे पवार,महाराज विक्रम सिंह पवार,जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल,सभापति रवि जैन,खेल अधिकारी हेमंत सुवीर, उत्कृष्ठ विद्यालय के प्राचार्य सुधीर सोमानी,प्राचार्य अशोक साहू,संदीप जाधव, शहरून निशा अंसारी,पूजा खाटवा,सौरभ गौतम,भूमिका जैन,दिशा रेड्डी, लक्ष्मी मालवीया व सभी खिलाड़ी एवम पालकगण ने बधाई दी।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें