तैराकी प्रतियोगिता: डॉ. नेहा ने जीते पदक
देवास। अखिल भारतीय सिविल सेवा तैराकी प्रतियोगिता वर्ष 2022-23 जो कि तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। शासकीय कन्या महाविद्यालय देवास की क्रीडा अधिकारी डॉ. नेहा बघेल ने प्रतियोगिता में मप्र सिविल सर्विसेज तैराकी टीम का प्रतिनिधित्व किया। डॉ बघेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त किये एवं मध्यप्रदेश राज्य को गौरवान्वित किया। उन्होंने 50 मीटर और 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक प्राप्त किए।
डॉ. बघेल द्वारा गौरवान्वित प्रदर्शन के लिए महाविद्यालय की प्राचार्य. डॉ शोभा सुद्रास ने शुभकामनाएं दी आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य डॉ. सुद्रास ने क्रीड़ा अधिकारी को महाविद्यालय की छात्राओं के लिए रोल मॉडल बताते हुए उन्हें भविष्य में ऐसे ही गौरवान्वित प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। समस्त महाविद्यालय परिवार के प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक व अन्य स्टाफ ने क्रीडा अधिकारी डॉ. नेहा बघेल को शुभकामनाएं व बधाई दी।
टिप्पणियाँ