विरोध प्रदर्शन:महिलाओं ने खाली कलश लेकर निकाली यात्रा,पेयजल एवं सिंचाई के पानी की मांग...


विधायक एवं एसडीएम के द्वार पर रखे खाली कलश,चुनाव का करेंगे बहिष्कार 

देवास। जिले में अब भी ऐसे कई गांव है जो पेयजल व सिंचाई की समस्या से जूझ रहे है।इन्ही कई मांगो को लेकर भारतीय किसान संघ कन्नौद के बैनर तले विशाल धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। आंदोलन में किसान रोज नई-नई गतिविधि कर सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे है। आंदोलन के नवे दिन ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने भी आंदोलन का समर्थन कर कलश यात्रा निकाली। महिलाओं ने कन्नौद मंडी प्रांगण से बिना जल भरी कलश यात्रा शुरू की। नगर पंचायत चौराहे पर विधायक आशीष शर्मा के द्वार पर खाली कलश रखकर क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई के पानी मांगा। इसके बाद नगर के मुख्य मार्ग से बस स्टैंड होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और वहाँ भी खाली कलश रखकर माँग पत्र सौपा और जल्दी नर्मदा जल उपलब्ध करवाने की बात कही। कलश यात्रा के दौरान मामाजी पानी दो-पानी दो, पानी नही तो वोट नही के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। 

चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा

कलश यात्रा में उपस्थित महिलाओं ने बताया कि क्षेत्र में भीषण जलसंकट की स्थिति बनी हुई है। गांव में पीने का पानी भी उपलब्ध नही है। इसलिए हमने खाली कलश लेकर कलश यात्रा निकाली है। कलश यात्रा के माध्यम से जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को अवगत कराया है। सरकार ने हमारी सुध नही ली तो आने वाले समय मे चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। सरकार ने न तो पीने का पानी अब तक उपलब्ध कराया है और न ही सिंचाई के लिए जल उपलब्ध करवाया है। 

इनका कहना है--

किसानों की समस्या से मुख्यमंत्री जी को अवगत करा दिया है। एनएचएआई के अधिकारियों से भी चर्चा हुई है। किसानों की समस्या का निराकरण करने का प्रयास लगातार जारी है-आशीष शर्मा,विधायक कन्नौद

कलश यात्रा निकालकर महिलाओ ने पानी समस्या के लिए मांग पत्र दिया है। इससे पहले आंदोलन को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया है- अभिषेक सिंह,एसडीएम कन्नौद

देखे वीडियो...

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें