आयुषी को मिला यंग अचीवर्स अवार्ड
देेवास। देवास की बालिकाएं लगातार विभिन्न क्षेत्रों में अपने हुनर से देवास का नाम रोशन कर रही है। देवास की होनहार आयुषी गुप्ता को मुख्यमंत्री हाउस में यंग अचीवर्स अवार्ड प्रदान किया गया। उन्हें उनके स्टार्टअप फीड बाक्स के लिए अवार्ड दिया गया तथा उन्हें अचीवर्स गैलरी में भी स्थान मिला है। एम एस एम ई/ स्टार्ट अप कैटेगरी में प्रदेश की 25 स्टार्टअप फाउंडर्स को पुरस्कृत किया गया। आयुषी और उनके को-फाउंडर यश कुलश्रेष्ठ भी उनमें से थे। पिछले वर्ष भी फीडबॉक्स को इंदौर सुपर स्टार्टअप अवार्ड प्राप्त हुआ था। आयुषी पुरुस्कृत स्टार्ट अप फाउंडर्स में सबसे कम आयु की भी रही। आयुषी के देवास आगमन पर कालोनीवासियों एवं समाजजनों ने स्वागत किया।
टिप्पणियाँ