शीलनाथ जी महाराज का आकर्षक श्रृंगार,मंदिर को रंग-बिरंगे फुलों से सजाया गया

 



वार्षिक महोत्सव अंतर्गत हुए कई आयोजन,आरती एवं भण्डारे के साथ हुई पूर्णाहुति

देवास। श्रीमंत योगेन्द्र सदगुरू 1008 श्री शीलनाथ जी महाराज का तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कर मनाया गया। सेवक मनीष पारीख ने बताया कि 13 जनवरी से शुरू हुए गुरू महाराज के 7 वें वार्षिक महोत्सव के प्रथम दिवस पूजन, आरती की गई। शाम को निर्गुणी भजनो की प्रस्तुति  श्रीमती अंजना सचिन सक्सेना सुफी गायन इंदौर द्वारा दी गई। द्वितीय दिवस संगीतमय सुंदरकांड पाठ माँ दुर्गा रामायण मंडल बुधासा द्वारा किया गया। 
सुंदरकाण्ड पाठ का सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने आनंद उठाया और भजनों पर जमकर नृत्य किया व आरती भी की। महोत्सव के अंतिम दिवस 15 जनवरी को प्रात: 11 बजे महाआरती विधायक गायत्रीराजे पवार,पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल राज सिंह सिकरवार, पूर्व महापौर रेखा वर्मा एवं प्रदेश कांग्रेस महामंत्री प्रदीप चौधरी सहित अन्य गणमान्यजनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।गुरू महाराज का आकर्षक श्रृंगार किया। मंदिर को भी रंग-बिरंगे फुलों से सजाया गया। कन्या भोज के साथ भण्डारा (महाप्रसादी) का वितरण किया गया जो देर शाम तक चलता रहा। हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसादी का लाभ लिया। 

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें