स्वच्छ सर्वेक्षण 2023:देवास का देश में 25वां स्थान
तीसरी बार लगातार 25वीं रैंक,पहली बार मिला वाटर प्लस सर्टिफिकेट
देवास।स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 के परिणामों की घोषणा कर दी गयी है। बुधवार 11 जनवरी 2024 को नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार-2023 समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
स्वच्छता के कार्यो के अन्तर्गत ही देवास नगर निगम ने सम्पूर्ण भारत मे 25 वी रेंक प्राप्त की। 3 स्टार रेटिंग एवं वाटर प्लस केटेगरी मे नगर निगम देवास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वच्छता सर्वेक्षण मे कुल 9 हजार 5 सौं अंको के सर्वेक्षण मे देवास नगर निगम को 3 हजार 8 सौ 58 अंक सेवा स्तर प्रगति के, 1 हजार 1 सौ 25 अंक वाटर प्लस के, 725 अंक स्टार रेटिंग के 1 हजार 8 सौ 11 अंक नागरिक प्रतिक्रिया मे मिले। कुल 7 हजार 5 सौ 20 अंक निगम ने प्राप्त किये। महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने निगम की टीम को बधाई देते हुए बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 मे 7 हजार 5 सौ अंको मे से 5 हजार 6 सौ 34 अंक प्राप्त हुये थे। वर्ष 2023 मे 7 हजार 5 सौ 20 अंक प्राप्त कर प्रदेश मे छठे स्थान पर देवास नगर निगम रहा साथ ही देवास नगर निगम द्वारा वाटर प्लस के लिए प्रथम आवेदन करने पर ही कुशल कार्यशेली से वाटर प्लस का प्रथम दर्जा भी प्राप्त किया। शहरवासियो के सहायोग एवं नगर निगम की टीम की मेहनत से आने वाले वर्षो मे हम ओर अधिक रैंक हासिल करेंगें। सभापति रवि जैन ने कहा कि शहर मे किये गये सफाई कार्यो मे स्वच्छता सर्वेक्षण की गाईड लाईन के बिन्दुओ पर नगर निगम ने स्वच्छता संबंधि कार्य आम नागरिको के सहायोग से सुचारू रूप से कार्य किया जिसका प्रतिफल देवास नगर निगम प्रदेश मे छठे स्थान पर तथा पूरे देश मे 25 वां स्थान प्राप्त किया। सभापति ने इसके लिए निगम की टीम व शहरवासियो को बधाई दी है।
टिप्पणियाँ