देवास बनी अयोध्या
देवास(चेतन राठौड़)।भारत के कोने-कोने में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के उत्साह को लेकर आयोजन किये जा रहे है। लेकिन देवास में निकाली गई राष्ट्र जन जागरण शोभा यात्रा ने प्रत्येक रामभक्त में और अधिक ऊर्जा का संचार कर दिया।कहना गलत नही होगा लेकिन इस यात्रा ने अब तक कि सभी यात्राओं का रिकार्ड या कहे भक्तो की संख्या का रिकार्ड तोड़ दिया।
रामधुन में सभी रमे-
श्री राम के आने से अयोध्या पावन हुई, हर तरफ हर जगह खुशियां छा रहीं है।भक्ति भावना से ओतप्रोत रामधुन में सभी रमे हुए है।देवास के स्कूली विद्यार्थियों को एकत्रित कर उन्हें राम के आदर्श का पाठ पढ़ाने का श्रेय अशासकीय शिक्षण संस्था देवास के समस्त पदाधिकारियों,सदस्यों को जाता है।आयोजन की रूप रेखा और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर इस राष्ट्र जन जागरण शोभा यात्रा को एक ऐतेहासिक क्षण बना दिया।
जोश देखने लायक था-
जब यात्रा शुरू हुई तब विद्यार्थियों का जोश देखने लायक था। यात्रा के समापन तक यह जोश बना रहा,मन से मुख तक केवल रामलला का उत्साह दिखाई दे रहा था।श्री राम लक्ष्मण के साथ सीतामाता और बजरंग बली की पोशाक पहने कई युवा मानो सबका मन मोह रहे थे।यात्रा मार्ग पर इन्हें देख अनगिनत लोगो ने पैर तक छू लिए।जो भी व्यक्ति यात्रा को देखने रुका बस समापन तक रुका रहा,आज राम की भक्ति में रमे विद्यार्थियों का जोश चरम सीमा पर था।
ऐसा लग रहा है कि हम अयोध्या में आ गए-
यात्रा अपने तय स्थान से होती हुई शहर के मुख्य बाजार,मार्ग से होती हुई समापन स्थल पर पहुँची,कई विद्यार्थी ने बताया की हमे तो ऐसा लग रहा है कि हम अयोध्या में आ गए है।इतना ही नही यात्रा में सम्मिलित प्रत्येक व्यक्ति,शिक्षक-शिक्षिका राम नाम के जयकारे लगाकर झूमते हुए दिखाई दिए।देवास के लिए आज का दिन इतिहास के पन्नो पर लिखा गया।
राम नाम लेकर आगे बढ़ते-
संघ के प्रवक्ता आदित्य दुबे ने और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि 15486 विद्यार्थी इस यात्रा में सम्मिलित हुए थे।हमने केवल और यात्रा का मार्ग दिया फिर क्या था कदम राम नाम लेकर आगे बढ़ते गए और यह आयोजन विराट रूप लेता गया।प्रशासन का हमे पूरा सहियोग मिला दुबे ने कहा इस पूरे आयोजन में मीडिया साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है सभी साथी आभार व्यक्त करता हु।
देखे वीडियो-
टिप्पणियाँ