चाइनीज मांझा बेच रहे धर्मेन्द्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार,सिविल लाईन थाना पुलिस ने की कार्यवाही

देवास।लगातार दूसरे दिन कार्यवाही करते हुए देवास पुलिस ने चाईनीज मांझा का विक्रय कर रहे व्यक्ति को पकड़ा,पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विगत कई दिनो से चाईनीज मांझा को लेकर कई घटनाए जिला देवास व आसपास के जिलो मे घटित हुई है जिसको लेकर समाज मे काफी रोष देखने को मिला था तथा विभिन्न सोशल मीडिया साईट्स पर इसका विरोध देखने को मिला था। चाईनीज मांझा के सम्बंध मे जिला दण्डाधिकारी देवास के द्वारा आदेश क्र. 3011/ए डी एम/ रीडर / एफ 40/2023 देवास दिनांक 15.12.2023 द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 जा.फौ. के अंतर्गत चायना डोर मांझे को बेचना प्रतिबंधित किया गया है। चाईनीज मांझा को लेकर जिला देवास पुलिस एवं प्रशासन के द्वारा भी जगह जगह पर दबिश दी जाकर इसकी जांच की गई थी। पुलिस अधीक्षक महोदय जिला देवास सम्पत उपाध्याय के द्वारा थाना प्रभारियो को इस सम्बंध मे विशेष रुप से निर्देशित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदोरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक दिशेष अग्रवाल के द्वारा भी प्रशासनिक अधिकारीयो के साथ जाँच पड़ताल की गई।

दिनांक 15.01.2024 को सिविल लाईन थाना प्रभारी निरीक्षक अजय चानना को इस सम्बंध मे सूचना प्राप्त हुई थी कि कर्मदीप चौराहे पर स्थित एक दुकान के द्वारा अवैध रुप से चाईनीज मांझा का विक्रय किया जा रहा है। सूचना प्राप्त होने पर थाना सिविल लाईन के उपनिरीक्षक अरुण पिपल्दे के द्वारा अपने हमराह सादा वस्त्र मे पुलिस कर्मी को कर्मदीप चौराहे पर स्थित एक दुकान एवं उसके सामने लगे ठेले पर जिस पर की पतंग व डोर का विक्रय किया जा रहा था, भेजा जाकर चाईनीज मांझा को खरीदने हेतु बातचीत कि गई जो दुकानदार धर्मेन्द्र लोधी पिता रामबाबू लोधी उम्र 21 साल निवासी नेहरू नगर देवास के द्वारा जैसे ही गट्टे मे से चाईनीज मांझा विक्रय करने हेतु निकाला तत्काल ही पुलिस द्वारा दबिश दी जाकर धर्मेन्द्र लोधी पिता रामबाबू लोधी उम्र 21 साल निवासी नेहरू नगर देवास के कब्जे से एक गट्टा चाईनीज मांझा जप्त किया गया। आरोपी धर्मेन्द्र लोधी के विरुध्द थाना सिविल लाईन देवास पर अपराध क्रमांक 19/2024 धारा 188 भादवि का पंजीबध्द किया गया है। आरोपी के विरुध्द पूर्व से ही कई अपराध पंजीबध्द है। आरोपी के विरुध्द आदतन अपराधी होने से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।

आरोपी को पकड़ने मे थाना प्रभारी निरीक्षक अजय चानना, उनि अरुण पिपल्दे, प्र.आर.(कार्य) 678 हेमेन्द्र पटेल, प्र.आर.(कार्य) 589 घनश्याम अर्जने, आर.280 गौरव पिरोनिया, आर.900 अजय जाट, आर.559 अरुण चावड़ा, आर.920 गोपाल ठाकुर, आर.985 शुभम कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें