शतरंज आपको जीने की कला सिखाती है-कलेक्टर ऋषव गुप्ता


बच्चों में एकाग्रता लाने और दिमाग का विकास करने में शतरंज सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है

देवास। देवास जिला शतरंज संघ के सचिव पवन यादव ने बताया कि देवास जिला शतरंज संघ और सेंन थॉम अकादमी द्वारा आयोजित ओपन जिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 28 जनवरी को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।प्रतियोगिता मे मुख्य अतिथि के रूप में देवास कलेक्टर ऋषभ गुप्ता,पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय,अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे,विशेष अतिथि जीएम अक्षत कपाड़िया,अनिल फतेहचंदानी व डॉ. सुनील सोमानी,प्रेस क्लब के सचिव चेतन राठौड़ और सेंन थॉम अकादमी के प्रेसिडेंट सुनील थॉमस और डायरेक्टर हँसी थॉमस व प्रिंसिपल पुनीत उपाध्याय थे।

कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि एकाग्रता लाने और दिमाग का विकास करने में शतरंज सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।कई अभिभावकों की शिकायत रहती है कि उनका बच्चा पांच से दस मिनिट से ज्यादा एक जगह पर बैठ कर नही पढ़ता है साथ ही उसका दिमाग भी एक जगह केंद्रित नही रहता है।तो मेरा सुझाव है कि उसे एक बार शतरंज खेल में आगे कर दे फिर देखे कुछ समय बाद उस बच्चे की एकाग्रता और दिमाग का कई गुना विकास हो जाएगा। साथ ही कहा कि बच्चों को यदि मोबाइल की लत से बाहर निकालना है तो उन्हें एक बार शतरंज की और ले जाये फिर देखे उनमें क्या सकारात्मक बदलाव आता है।

250 से भी अधिक शतरंज खिलाड़ियों ने भाग इस प्रतियोगिया में भाग लिया।अंडर-17,अंडर-14,अंडर-12 केटेगरी में प्रथम ,द्वितीय,तृतीय विजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो सहित नगद पुरस्कार प्रदान किये गए,साथ ही चतुर्थ व पंचम स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में 10 से ज्यादा आर्बिटल्स जितेंद्र सिंह,पावन पाटिल, शैलेंद्र चंद्रवंशी, हिमांशु यादव, उदय और दो के आर्बिटल का सहयोग  मिला।


इस अवसर पर रोलर बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहसचिव संदीप जाधव,सूरज वामनिया,तन्मय मेहता,देवराज सांगते,राजवीर ठाकुर,रश्मि ठाकुर,हर्षिता कौशल,सुनील मालवीय,विशाल सिंह,हरिप्रिया यादव,शीतल चौहान,रश्मि ठाकुर, हरिप्रिया यादव,शीतल चौधरी, रैना कौशल, प्रियांशी कदम, उर्वशी मंडलोई,युवराज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रितिक मुकाती, ऋतुराज सिंह,सुमित शर्मा, उदय भावसार,निखिल सिंह,साक्षी चौहान, प्रियंका ठाकुर आदि ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

टिप्पणियाँ

  1. Compitition to students ke liye tha na to winner students or 2,3 aaye students ke name to dena chahiye.Dewa.s main chess ke baccho ko pahchan to milni chahiye unke name se .unhe badhai Dene walo ke naam to diye par prize winners ke nam nahidiye .ye aapki badi galti hai aapko baccho ke naam bhi prakashit karna chahiye

    जवाब देंहटाएं

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें