राष्ट्र जन जागरण शोभा यात्रा
अशासकीय शिक्षण संस्था देवास की अभिनव पहल
असंख्य विद्यार्थी श्रीराम संकीर्तन,भजन एवं रामधुन गाते हुए शहर का करेंगे भ्रमण
देवास।मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम सम्पूर्ण विश्व के लिए एक श्रेष्ठ जीवन का आदर्श उदाहरण है। संपूर्ण भारत के प्रत्येक भारतीय के लिये श्रीराम और जन्मभूमि अयोध्या का विशेष स्थान है। दिनांक 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के भव्य मंदिर में श्री रामलला की प्राण पतिष्ठा होने जा रही है। श्री राम मंदिर निर्माण से राष्ट्र मंदिर के निर्माण की सकल्पना के अद्भुत संयोजन की इस ऐतिहासिक घड़ी के हम सब साक्षी बनने जा रहे हैं। देवास नगर की अशासकीय संस्थाओं के विद्यार्थी इस राष्ट्रीय गौरव के विषय को 20 जनवरी 2024, शनिवार को शोभा यात्रा के माध्यम से जनमानस तक पहुँचाने के कल्याणकारी कार्य को करने जा रहे हैं।
प्रेसवार्ता मे संघ के अध्यक्ष राजेश खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी संघ के सभी सदस्यगण(स्कूल)इस आयोजन में शामिल हो रहे है।सभी तक कि 80 स्कूल इसकी सहमति दे चुके है और लगभग 10000 से अधिक बच्चे(कक्षा 7 से 12 तक) इस यात्रा में शामिल होंगे।बच्चे स्कूल से एकत्रित होकर यात्रा मार्ग पर पहुँचेगे और समाप्ति के बाद पुनः स्कूल की और रवाना होंगे।पूरा आयोजन
अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ, देवास के बैनर तले ही सम्पन्न होगा।इस यात्रा में किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेता को आमंत्रण नही दिया गया है।साथ ही इसमे सभी धर्म के स्कूल संचालक और उनके विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे।इसके साथ ही कार्यक्रम की रूप रेखा को विस्तार से पत्रकारगण के समक्ष रखा गया, साथ ही पत्रकार के सवालों का उत्तर दिया और उनके सुझाव जाने।
यात्रा का विवरण-
दिनांक 20 जनवरी 2024 को भोपाल चौराहे से 11 बजे यात्रा प्रारंभ होगी।यात्रा भोपाल चौराहा के. पी. कॉलेज,सोमेश्वर मंदिर,जनता बैंक चौराहा,सुभाष चौक,नॉवेल्टी चौराहा,तहसील चौराहा,सयाजी गेट होते हुए प्रियदर्शिनी चौराहा पहुँचेगी और यात्रा का यही समापन होगा।इसी स्थान से विद्यार्थी अपने विद्यालयों के लिए प्रस्थान करेंगे।संघ ने सभी सदस्यों ने विद्यार्थीयो को ध्यान रखते हुए यात्रा को सुगम बनाने का प्रयास किया है।
संघ के सभी सदस्यों ने सादर अनुरोध किया कि विद्यार्थियों की इस दिव्य एवं पावन शोभा यात्रा मार्ग पर उपस्थित होकर यात्रा दर्शन से विद्यार्थियों के मनोबल में वृद्धि करें,श्रीराम जी की आराधना को समर्पित इस यात्रा के मार्ग में आप विद्यार्थियों का स्वागत, अभिनन्दन करेंगे, ऐसा विनम्र अनुरोध भी किया है।रामलला प्राण प्रतिष्ठा के उत्साह लो लेकर यह सबसे बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है जिसमे इतनी संख्या में लोग जुटेंगे और प्रभु श्री राम का भजन कीर्तन कर रामलला की खुशियां मनाएंगे।
टिप्पणियाँ