संस्था हिन्द रक्षक हिन्दू संस्कृति और परम्परा को आगे बड़ा रही है-विधायक पवार


देवास। संस्था हिन्द रक्षक संगठन द्वारा 19 वें वर्ष में भी मकर सक्रांति पर्व हर्षाेल्लास व पारम्परिक रूप के साथ मनाया। कार्यक्रम आयोजक पार्षद एवं नगर निगम नेता सत्तापक्ष मनीष सेन ने बताया कि सोमवार को को नावेल्टी चौराहा पर आयोजित विशाल पतंग महोत्सव के मुख्य अतिथि विधायक गायत्रीराजे पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, सुभाष शर्मा, रायसिंह सेंधव, अनिलराज सिंह सिकरवार, बहादुर मुकाती, संजय दायमा, राजेश यादव पहलवान, मनीष सोलंकी, शीतल गेहलोत, जितेन्द्र मकवाना, अजय पडियार, ओम जोशी, सचिन जोशी, गणेश पटेल, विकास जाट थे। अतिथियो का स्वागत पुष्पमाला, भगवा रूपट्टा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर आयोजक मनीष सेन, अजय अग्रवाल, प्रभात कल्याणे, राजेश पटेल, सुमेर चावड़ा, विनय चावड़ा, संजय नागर, आशीष शर्मा, दीपक बारोले सहित समिति सदस्यों ने किया। विधायक पवार ने अपने संबोधन में कहा कि यह पर्व हिन्दू धर्म का मुख्य त्यौहार है।

संस्था हिन्द रक्षक कई वर्षो से यह आयोजन करती आ रही है जो कि हिन्दू संस्कृति और परम्परा को आगे बढ़ाता है। तत्पश्चात अतिथियो ने मंच से तिलगुड़ के लड्डू के साथ बच्चो को पतंग व चकरी का नि:शुल्क वितरण किया। कार्यक्रम के पूर्व आर्केस्टा का आयोजन हुआ। जिसमे सुमधुर भजनो व देशभक्ति के एक से बढक़र से गीतो की प्रस्तुति दी गई। संचालन ओम योगी ने किया। स्वागत भाषण मनीष सेन ने दिया।





देखे वीडियो-


टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें