दो करोड़ इकहत्तर लाख ग्यारह हजार राम नाम की पर्ची अयोध्या पहुंचाई जाएगी


देवास।रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर पूरे भारतवर्ष में जोश और उत्साह का माहौल है।कोई साइकल से तो कोई पैदल अयोध्या पहुँच रहे है इस खुशी को लोग अपने अपने अनुसार मना रहे है।

वही केला देवी मंदिर के परिसर में प्रतिष्ठित मंशा पुरण सिद्ध हनुमान जी के मंदिर पर विगत कई वर्षाे से भक्तो द्वारा लिखी जा रही राम नाम  की पर्ची जिसकी संख्या दो करोड़ इकहत्तर लाख ग्यारह हजार है जिसका नित्य पूजन अर्चन होता है। ये राम नाम की पर्चिया श्रीराम जन्म भूमि में राम लला की प्रतिष्ठा के पश्चात अयोध्या पहुंचाई जाएगी। मंदिर संस्थापक मन्नूलाल गर्ग ने बताया कि प्रभु श्रीराम की जन्म भूमि अयोध्या में मंदिर निर्माण एवं रामलला की प्रतिष्ठा के संकल्प को लेकर विगत पांच वर्षाे से मंदिर परिसर में स्तिथ मंशा पुरण सिद्ध हनुमान मंदिर में नित्य दर्शन करने वाले भक्तो द्वारा लिखी गई श्री राम नाम की पर्चियां एकत्रित होती रही है जिनका विद्वान आचार्यों द्वारा नियमित पूजन अर्चन वर्षाे से हो रहा है। जिसकी संख्या वर्तमान में दो करोड़ इकहत्तर लाख ग्यारह हजार से अधिक हो गई है। राम नाम पर्ची  हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष दिनांक 20 जनवरी से 22 जनवरी तक वैदिक पद्धति से ब्राह्मणों एवं आचार्यों के सानिध्य में पूजन अर्चन किया जावेगा । इन पर्चियों को 22 जनवरी के बाद विधिवत रूप से अयोध्या ले जाकर नव निर्मित रामलला के मंदिर में भक्तो के दर्शनार्थ प्रतिष्ठित किया जाएगा । सभी राम भक्तो से निवेदन है की वे मंदिर आकर उपरोक्त तीन दिनों तक राम पर्ची के दर्शन और पूजा अर्चन करे। तथा  मंदिर में होने वाले राम महोत्सव अध्यात्मिक अनुष्ठानों  में शामिल होकर इस अलभ्य अवसर का लाभ उठाए । उक्त जानकारी कैला देवी मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी चेतन उपाध्याय ने दी।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें