जिले में राज्‍यपाल,कार्यक्रम में हुए शामिल

 


योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पूरी सरकार आपकी ग्राम पंचायत में आई है-राज्‍यपाल मंगुभाई पटेल

देवास।देवास जिले की ग्राम पंचायत गंधर्वपुरी में ‘’विकसित भारत संकल्प यात्रा”अंतर्गत कार्यक्रम राज्‍यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्‍य आतिथ्‍य में आयोजित हुआ। राज्यपाल ने ग्राम पंचायत गंधर्वपुरी में आयोजित शिविर में कहा कि योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को सरकार आपके द्वार पहुंचकर लाभान्वित कर रही है।  आज पूरी सरकार ग्राम में आकर हितग्राहियों को लाभान्वित करने का कार्य कर रही है।

राज्यपाल ने कहा कि केन्द्र और राज्य शासन द्वारा समाज के सभी वर्गो के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पहले योजनाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों को कार्यालयों में जाना पड़ता था। लेकिन अब संकल्प यात्रा के माध्यम से अधिकारी स्वयं नागरिकों के पास पहुंच कर आवेदन प्राप्त कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जहां पक्के मकान बनाये जा रहे हैं, वहीं गरीब व्यक्तियों को निःशुल्क 5 लाख तक का इलाज आयुष्मान भारत निरामय योजना के माध्यम से दिया जा रहा है। 2047 तक विकसित भारत बनाना है। इसमें हम सभी का योगदान आवश्यक है।

राज्यपाल ने कहा कि योजनाओं के लाभ के लिए घूमना पड़ता था। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा संपूर्ण भारत में यात्रा निकाली जा रही है। देवास में 50 प्रतिशत ग्रामों में यात्रा निकाली गई है। देश भविष्य की ओर बढ़ रहा है। आज गंधर्वपुरी ग्राम पंचायत में पूरी सरकार आ गई है। स्‍व सहायता समूह से जुड़ने के बाद महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। 

मध्यप्रदेश में 16 दिसम्बर से विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी है। ऐसे जरूरतमंद और पात्र नागरिक, जो किन्हीं कारणों से शासन की योजनाओं के हितलाभ से वंचित रह गए हैं, उन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनके जीवन में खुशहाली लाना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। इसमें आईईसी वैन में लगे एलईडी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा हितलाभ भी वितरित किए जा रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं और इनके सकारात्मक परिणाम भी दिखाई दे रहे हैं। महिलाएं अब अपने परिवार की उन्नति में भी योगदान दे रहीं हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति एवं अटल पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है, स्व-सहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्जवला जैसी अनेक योजनाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अभिनव पहल हैं।

कार्यक्रम में सांसद महेन्‍द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि विकसित भारत के सपने को हम सबको मिलकर पूरा करना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा में देवास जिले के हजारों हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। इस यात्रा के माध्यम से निचले स्तर से लेकर पंचायत स्तर एवं शहरी क्षेत्र में वार्डो के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशानुसार योजनाओं का लाभ सभी हितग्राहियों को निचले स्तर तक प्राप्त हो, इसके लिए संकल्प यात्रा मील का पत्थर साबित हो रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य घर-घर तक योजनाओं को पहुंचना है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है। किसान सम्‍मन निधि, आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।

विधायक सोनकच्‍छ डॉ राजेश सोनकर ने कहा कि गौरव की बात है कि गंधर्वपुरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर आयोजित हुआ है। गंधर्वपुरी की प्राचीन पहचान है, यहां 11वीं 12वीं 13वीं शताब्दी के धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के अवशेष मिलते हैं। सरकार नागरिकों के सपनों को पूर्ण करने का कार्य कर रही है। जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। आने वाले समय में देश विकासशील नहीं विकसित देश कहलायेगा। आज घर-घर शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

शपथ भी दिलाई

राज्यपाल ने उपस्थित जन-प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, नागरिकों को वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने तथा नागरिक कर्तव्य निभाने की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम में हाटपीपल्‍या विधायक मनोज चौधरी, बागली विधायक  मुरली भंवरा, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटरिया सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, डीएफओ प्रदीप मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम सोनकच्‍छ संदीप शिवा सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

देखे वीडियो-

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें