नेशनल बीच गेम डीयू में दिशा ने जीता स्वर्ण पदक

 

देवास।संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमन दीव के दीव जिले के ब्लू सर्टिफाइड घोघला बीच पर भारत के पहले मल्टी स्पोर्ट्स बीच गेम्स दिव 2024 के अंतर्गत 8 खेलों में लगभग 1200 खिलाड़ी के साथ आयोजन 4 से 11 जनवरी 2024 के मध्य संपन्न हुआ।

पेंचक सिलाट एसोसिशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख और महासचिव अभय श्रीवास ने बताया कि 4 जनवरी को पहला नेशनल बिच गेम्स के शुभारंभ अवसर पर भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर , विनय कुमार सक्सेना उपराज्यपाल दिल्ली, बीडी मिश्रा  उपराज्यपाल लद्दाख, दादर नगर हवेली, दमन & दिव ओर लक्ष्यदीप के प्रशासक प्रफुल्ल भाई पटेल द्वारा इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।




पेंचक सिलाट खेल में भारतवर्ष के 13 राज्यों की टीम शामिल हुई जिसमें 280  खिलाड़ियों ने भाग लिया और टोटल 18 स्वर्ण पदक के लिए सभी राज्यों के खिलाड़ी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीते।

इस पहले नेशनल बिच गेम्स में मध्य प्रदेश के 13 खिलाड़ियों ने इस भाग लेकर तीन स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक टोटल 9 पदक जीते।
मध्य प्रदेश टीम के कोच रोहित श्रीवास और भूमिका जैन रहे। मध्य प्रदेश की ओर से भारतीय निर्णायक की टीम में सौरभ गौतम, अमन रिटोलिया और सरिता लोधी शामिल रहे।मध्य प्रदेश को सबसे पहला स्वर्ण पदक सोलो इवेंट्स में देवास की दिशा रेड्डी ने दिलाया और टेडिंग फाइट में तनु सेन और अरविस मकरानी ने अपने वजन समूह में स्वर्ण पदक जीता।

लक्ष्मी मालवीय और महेंद्र स्वामी ने रजत पदक जीता।
निहारिका राजपुरोहित, निवेदन गुर्जर, कशिश विश्वकर्मा,हिमांशी जाट ने कांस्य पदक जीता।इसके अलावा कुशल जाट पंकज पांडे प्रियंका दरबार ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश ने तीन स्वर्ण पदक, दो रजत पदक और चार कांस्य पदक टोटल 9 पदक जीतकर पूरे भारतवर्ष में बालिका वर्ग में दूसरे स्थान पर रहा।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, महाराज  विक्रम सिंह जी पवार, जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल जी, सांसद महेंद्र सोलंकी जी ,महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव , लिखा निगम के सभापति रवि जैन जी नेता प्रतिपक्ष नेता मनीष सेन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल के  सचिव श्री जैन सर, सहायक सचिव श्री यादव सर, विकास सर और भोपाल के खेल विभाग के सभी पदाधिकारी, जिला खेल अधिकारी श्री हेमंत सुवीर जी व विभाग के पदाधिकारी, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री सुधीर सोमानी, श्री अशोक साहू प्राचार्य, जावेद पठान, राम यादव पार्षद, और यूनिवर्सल मार्शल आर्ट अकादमी के सभी खिलाड़ी रेफरी कोच और पालकगण सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और बधाई दी।


टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें