हनुमान अष्टमी पर प्रभात फेरी सुबह 5 बजे,खेड़ापति सरकार करेंगे नगर भ्रमण

देवास। श्री खेड़ापति सरकार की धार्मिक श्रद्धा भक्ति से भरी प्रभात फेरी 4 जनवरी को स्थानीय खेड़ापति मंदिर से सुबह 5 बजे निकलेगी। जिसमें भगवान खेड़ापति सरकार प्रभात फेरी के रूप में देवास नगर का नगर भ्रमण करेंगे। हनुमान अष्टमी के उपलक्ष में निकलने वाली इस प्रभात फेरी में भगवान श्री खेड़ापति सरकार के अंश के रूप में भगवान की मूर्ति का ट्राला, भजन का ट्राला, ढोल, बैंड बाजों के साथ प्रभात फेरी निकाली जावेगी। प्रभत फेरी सुबह 5 बजे स्थानीय खेड़ापति मंदिर से शुरू होकर नोवेल्टी चौराहे से होते हुए अलंकर मार्केट से तीन बत्ती चौराहा से पुराना बस स्टैंड मनकामेश्वर मंदिर से जवाहर चौक से नया पूरा होते हुए जनता बैंक चौराहा , गांजा भांग चौराहा, सुभाष चौक, नावेल्टी चौराहा से औदुम्बर ब्राह्मण धर्मशाला, एकता क्लब चौराहा, मीरा बावड़ी से होते हुए तहसील चौराहे से पुनः खेड़ापति मंदिर पर समापन होगा। साथ ही 4 तारीख की शाम को रात्रि 8.30 पर महाआरती कर महाभोग 56 भोग श्री खेड़ापति सरकार को लगाया जाएगा। आयोजक मंडल ने सभी धर्म प्रेमी जनता से निवेदन किया कि अधिक से अधिक सख्या में पधारकर निकलने वाली प्रभात फेरी ओर होने वाली महाआरती को सफल बनाये।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें