चाइनीज मांझे से शहर में बन रहा डर का माहौल

 


देवास।अनगिनत कोशिश के बाद भी प्रशासन चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक नही लगा पाई और परिणाम अब सबके सामने है लगातार घायलों की जानकारी सोशल मीडिया पर फैल रही है। मांझे से बुरी तरह जख्मी लोग उपचार करने विभिन्न स्वास्थ केंद्रों पर पहुँच रहे है।हालांकि बिक्री को लेकर जिला प्रशासन ने काफी दिनों पहले प्रतिबंध की कार्यवाही को लेकर समाचार जारी किया था,लेकिन ये समाचार केवल कागजों पर ही सीमित रह गए अब ऐसा प्रतीत होता है।शहर के लोग घायल हो रहे है।जिसके चलते अब शहर के लोगो मे इस डोर के प्रति भय का माहौल है कुछ लोगो का कहना है कि ऐसे क्षेत्र जहाँ पतंग उड़ती हुई दिखाई दे रही है वहाँ से निकलने में डर लगने लगा है।


शहर के कई स्थानों पर निडर होकर व्यापारी इस डोर को बेच रहे है अब सवाल यह उठ रहा है कि जब आम जनता आसानी से इस व्यापारियों के पास माझा लेने पहुँच रहे है तो इस पर रोक लगाने वाले जिम्मेदार इन तक पहुँच कियौ नही पा रहे है। खबर लिखे जाने से 4 लोगो की घायल होने की जानकारी मिली है।समय रहते सख्ती नही की गई तो घायलों संख्या और भी बढ़ सकती है या फिर कोई बड़ी जनहानि हो सकती है।


टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें