प्रभु श्रीराम से बढ़कर राजनीति नही
देवास।रामलला में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव का निमंत्रण ठुकराना कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के लिए मुसीबत साबित होते जा रहा है।लगातार कांग्रेस के कार्यकर्ता अपना पद छोड़ रहे है।पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ने अपना पद छोड़ा था।आज भौंरासा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने अपने पद से त्याग पत्र देते हुए लिखा कि..
प्रदेशाध्यक्ष महोदय निवेदन है कि राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को ठुकराये जाने से मेरा व मेरे परिवार के मन को बहुत ठेस पहुँची जिससे समुच्य हिन्दु धर्म आहत हुआ है। ऐसे निर्णय से दुखी होकर मेरी अन्तर आत्मा की आवाज पर अपने स्वविवेक से भौरासा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पद एवं कांग्रेस पार्टी के सभी पदो से त्याग पत्र दे रहा हूँ। अब में कांग्रेस पार्टी से जुडा कोई भी कार्य नही करूंगा। हमारे ईष्ट देव प्रभु श्रीराम से बढ़कर राजनीति नही है।
हालांकि सूत्रों का कहना है कि यादव को पहले ही पद से हटा दिया गया है और पत्र में भी यादव ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से त्याग देने की बात कही है।
टिप्पणियाँ