देवास के कोहिनूर है पं.कुमार गंधर्व-मुख्‍यमंत्री डॉ यादव


पं.कुमार गंधर्व की जन्म शताब्दी कार्यक्रम में पहुँचे मुख्‍यमंत्री यादव

देवास। मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव देवास में पद्मविभूषण पं. कुमार गंधर्व की जन्म शताब्दी वर्ष को लेकर स्थानीय पं. कुमार गंधर्व प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्‍यमंत्री डॉ  यादव ने दीप प्रज्वलित कर तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के शुभारम्‍भ अवसर पर मुख्‍यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि पं. कुमार गंधर्व संगीत की दूनिया में अद्वितीय थे। हम धन्य की हमे जन्म शताब्‍दी पर आयोजित कार्यक्रम में आने का सौभाग्य मिला है। हमने देवताओं को तो नहीं देखा, न इंद्र की सभा में कभी गए, लेकिन पं. कुमार गंधर्व जी के माध्यम से समझ सकते हैं कि इंद्र की सभा कैसी होती होगी।  कालजयी शास्त्रीय गायक पंडित कुमार गंधर्व जी अद्वितीय व्यक्तित्व के धनी थे।

मुख्‍यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि दो देवियों के वास से देवास की पहचान है। पं. कुमार गंधर्व देवास के कोहिनूर है। उन्‍होंने कहा कि प. कुमार गंधर्व छाया चित्र की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिसमें दिख रहा है कि बड़े-बड़े कलाकारों के साथ बाल कलाकार के रूप सुंदर प्रस्तुतियां दी है। प्रदर्शनी में  कुमार गंधर्व के बाल कलाकार से बडे होने तक का विराट रूप देखा है। प. कुमार गंधर्व अंतराष्‍ट्रीय स्‍तर पर भारत का गौरव है।

मुख्‍यमंत्री डॉ  यादव ने पद्मविभूषण पं. कुमार गंधर्व छाया चित्र की प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन भी किया। प्रदर्शनी में पं. कुमार गंधर्व के जीवन के अलग-अलग काल खंड के चित्र अवलोकन के लिए लगाए गए थे। कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री डॉ  यादव ने पंडित कुमार गंधर्व के जीवन पर आधारित टेबल कैलेंडर का विमोचन किया।

पहले दिन संगीत सभा की शुरुआत में शास्त्रीय गायक भुवनेश कोमकली के गायन से हुआ। पं. कुमार गंधर्व की जन्म शताब्दी वर्ष पर तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे जो 21 जनवरी तक चलेंगे। इसमें अलग-अलग कलाकार प्रस्‍तुति देंगे।

कार्यक्रम में कलापि‍नी कोमकली ने पद्मविभूषण पं. कुमार गंधर्व की जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम की रूप रेखा बताई। देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने कार्यक्रम में आभार माना।

कार्यक्रम में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, हाटपीपल्‍या विधायक मनोज चौधरी, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, विधायक देवास गायत्री राजे पवार, बागली विधायक मुरली भंवरा, सोनकच्छ विधायक डॉ राजेश सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटरिया, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, सभापति रवि जैन, राजीव खंडेलवाल, दुर्गेश अग्रवाल, सुभाष शर्मा सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, एसपी संपत उपाध्याय, अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा, एसडीएम बिहारी सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं संगीत प्रेमी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें