डीजीपी ने एसपी देवास को किया सम्मानित

देवास।जुलाई माह में अपराध एवं आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्किंग प्रणाली (सीसीटीएनएस)मैं दर्ज अपराधों के आधार पर राष्ट्रीय स्तर भारत सरकार गृह मंत्रालय के तत्वाधान में सर्वे टीम के द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में उसमें घटित होने वाले अपराधों एवं की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयों तथा थाने के रखरखाव आदि के संबंध में कुछ उत्कृष्ट थानों का चयन किया गया था। जिनमें मध्य प्रदेश से चयनित किए गए थानों में थाना सिविल लाइंस जिला देवास था।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा भेजी गई सर्वे टीम के द्वारा किए गए सर्वे के आधार पर सभी मानकों पर खरा उतरते हुए  जिला देवास के थाना सिविल लाइंस के द्वारा भारतवर्ष के उत्कृष्ट 10 थानों में स्थान ग्रहण किया था व गृह विभाग द्वारा ली गई डीजी-आईजी कांफ्रेंस के दौरान जिला देवास द्वारा प्राप्त की गई इस उपलब्धता के संबंध में अवगत कराया गया था। दिनांक 23.01.2024 को प्रदेश पुलिस के मुखिया सुधीर सक्सेना पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल म.प्र.के द्वारा अपने कार्यालय में पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय जिला देवास व निरीक्षक अजय चानना थाना प्रभारी थाना सिविल लाईन जिला देवास को केन्द्रीय गृह मंत्री तथा केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला द्वारा दिये गये सर्टिफिकेट व ट्राफी दिया जाकर सम्मानित किया गया ।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें