देवास में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री ने ली पदाधिकारियों की क्लास
लोकसभा चुनाव में जीत के लिए दिया मंत्र
देवास।भारतीय जनता पार्टी देवास संसदीय क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक आज भाजपा जिला कार्यालय देवास पर संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी शर्मा ने कहा कि आगामी समय भारत का समय है और प्रत्येक भारतीय को देश के नवनिर्माण में अपनी भूमिका निभाना है तथा देश के प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों को समझते हुए मोदी जी के नेतृत्व में भारत को 2047 तक विश्व गुरु बनाने के लिए कमर कस कै राष्ट्र कार्य में लगना है श्री शर्मा ने कहा कि भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण देश में राम राज्य के आने का प्रमाण है नमो ऐप पर बोलते हुए श्री शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी एप से प्रत्येक भारतीय को जोड़ते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में 70 प्रतिशत से अधिक वोट लाकर मध्य प्रदेश के 29 में से 29 सीटों पर विजय प्राप्त करनी है स प्रत्येक पोलिंग बूथ पर पांच स्थानों पर वॉल पेंटिंग करना है शासन की योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क करना और पार्टी के प्रत्येक मोर्चे को अपने कार्यों को पूर्ण करना हैस श्री शर्मा ने भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को पोलिंग बूथ के प्रबंधन में पूरी शक्ति के साथ लगने के लिए कहा।
बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग के प्रभारी जीतू जिराती ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पोलिंग बूथ प्रबंधन के विषय में बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र को साकार करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी शक्ति के साथ निर्वाचन कार्य में लगने का आवाहन किया ,बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल,सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, शाजापुर जिला अध्यक्ष अशोक नायक, आगर जिला अध्यक्ष चिंतामन राठौर, लोक सभा विस्तारक अशोक यादव,शाजापुर जिला प्रभारी जगदीश अग्रवाल, आगर जिला प्रभारी सोनू गहलोत, देवीप्रा अध्यक्ष राजेश यादव, विधायक मनोज चौधरी, विधायक राजेश सोनकर, विधायक अरुण भीमावत,अष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर,देवास, शाजापुर आगर एवं सीहोर के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री पंकज वर्मा ने किया एवं आभार जिला महामंत्री पोपेंद्र सिंह बग्गा ने माना।उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी एवं सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।
टिप्पणियाँ