जब छात्रा ने किए पुलिस अधीक्षक से सवाल

देवास। छात्रा ने पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय से बड़े ही आत्मविश्वास के साथ सवाल किए,महारानी चिमनाबाई  स्कूल की प्रिंसिपल निगम ने बताया कि स्कूल में प्रतिमाह एक पत्रिका प्रकाशित की जाती है। पत्रिका में शहर के विशेष व्यक्ति का साक्षात्कार लिया जाता है। अगस्त माह में पुलिस अधिक्षक संपत उपाध्याय का इंटरव्यू लिया गया। कक्षा 10वीं में अध्ययनरत छात्रा लिमरा शेख ने आत्मविश्वास के साथ पुलिस अधीक्षक का साक्षात्कार लेते हुए प्रशासनिक,नीतिगत प्रश्न किए।पुलिस अधीक्षक ने बड़ी ही सहजता से जवाब दिए।

तदपश्चात पुलिस अधिक्षक ने स्कूल की कम्प्यूटर लेब का निरीक्षण किया। कम्प्यूटर लेब प्रभारी संजय जोशी ने विद्यालय ने में चल रहे आर्टिफिशल इंटेलीजेंस कोर्स की जानकारी दी। बच्चों द्वारा की जा रही जिला स्तरीय एक्सपो की तैयारी को देखा। 12वीं कक्षा की छात्राओं द्वारा पुलिस अधिक्षक के सामने बनाये गए चंद्रयान 3 पर किस तरह पंहुचा गया व किस तरह रोबोट की मदद कैसी ली जाती है इससे अवगत कराया गया। अधीक्षक ने विद्यालय प्राचार्य के कार्यो के साथ,छात्राओं की भी प्रशंसा की और कहा कि आगे जाकर यह सभी विद्यालय व जिले का नाम रोशन करेगी और देश की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।



टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें