घमंडिया गठबंधन सरकार के सामने नहीं टिक पाया-सांसद सोलंकी

 

विपक्ष पर लगाये आरोप,परिवारवाद पर खुल कर बोले

देवास-सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर विपक्ष पर जमकर हमला बोला।वार्ता की शुरूआत में ही सांसद सोलंकी ने विपक्ष को संसद की कार्यवाही को लेकर घेरना शुरू किया।विपक्ष को "घमंडिया गठबंधन" की संज्ञा देते हुए और अपनी बात रखते हुए अविस्वास प्रस्ताव पर विपक्ष की कार्यशैली को जमकर घेरते हुए कई आरोप लगाए।

राहुल गांधी को लेकर कहा कि विपक्ष अपना प्रोडक्ट बार-बार लांच कर रही है, लेकिन वो नही चलने वाला।मणिपुर घटना/हिंसा के बारे में भी कई बिंदुओं पर अपने विचार रखे।गृह मंत्री अमित शाह जब बयान दे रहे थे तो विपक्ष ने लगातार कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न किया।विपक्ष ने ना प्रश्न पूछे और ना ही अपने सुझाव रखें इसके बजाए नारे बाजी की जिसके चलते सदन को स्थगित करना पड़ा।देश के कानून पर चर्चा ना करना,कागजों को फाड़ना यही विपक्ष का कार्य रहा।

सदन के प्रारंभ से ही विपक्ष ने गेर जिम्मेदार कार्य किया।सोलंकी ने आप पार्टी के नेता पर भी शब्दो से हमला बोला और उनकी कार्यशैली को गलत बताया,उनके कार्य के चलते उन्हें निलंबित किया गया।लोकसभा के अध्यक्ष ने हर विषय को गम्भीरता से लेते हुए कईयो को निलंबित किया।चर्चा करने की बजाए विपक्ष ने पूरी कार्यवाही में  गलत आचरण का उपयोग किया।

विपक्ष पार्टीयो पर परिवारवाद का आरोप भी लगाया और कहा कि मोदी जी को देश विदेश में बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन विपक्ष हमेशा असफल रहा।अविस्वास प्रस्ताव पर विपक्ष बिना तैयारी के आया लेकिन हमारी सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री ने उन्हें सकारात्मक जवाब दिया।देश मे नए कानूनों ,नए साधनों के बारे में भी सांसद सोलंकी ने विस्तार से अपनी बात रखी।अंत मे बोले कि अगले चुनाव में  हमारी सरकार जीत कर पुनः देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाएगी। 

वार्ता का मुख्य बिंदु सदन में विपक्ष की गलत कार्यशैली ही रहा,जिसके बारे में सोलंकी ने अपने शब्दों में चर्चा की और विपक्ष को घमंडिया गठबंधन शब्द से कई बार सम्बोधित किया।वार्ता में देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश अग्रवाल,शंभु अग्रवाल भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें