सोनकच्छ में फिर से इंदौरी vs इंदौरी


पूर्व विधायक के सपने चूर-चूर,अटारिया के शब्दों की निकली हवा

देवास। विधानसभा चुनाव को लेकर आज मध्यप्रदेश के 39 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही इन सीटों पर तमाम अटकलों का विराम अब लग चुका है। बताया जा रहा है कि यह सूची खुद केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने तैयार की है और यह सूची दिल्ली से ही जारी की गई है।

इस सूची में देवास जिले के सोनकच्छ सीट पर भाजपा के राजेश सोनकर का नाम तय किया गया है । सोनकर इंदौरी नेता है सांवेर इंदौर के विधायक रह चुके है।इस आरक्षण वाली सीट पर देवास के कई नेताओं ने पिछले कई समय से जोर आजमाइश कर रहे थे। जिन्हें आज निराशा हाथ लगी है। सीट पर कांग्रेस के दावेदार सज्जन सिंह वर्मा अब भाजपा के राजेश सोनकर को टक्कर देंगे और यह चुनाव इंदौरी नेता वर्सेस इंदौरी नेता के बीच हो जाएगा।

अटारिया के शब्दों की निकली हवा

पिछले महीने ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के पति भेरूलाल अटारिया ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा पर हमला बोलते हुए इस सीट पर अपनी प्रबल दावेदारी जताई थी। साथ ही विधायक वर्मा पर कई आरोप लगाते हुए उन्हें सीधे-सीधे चुनौती दी थी।

पूर्व विधायक के सपने चूर-चूर

सोनकच्छ सीट पर पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा चुनाव के बाद से ही सक्रिय दिखाई दे रहे थे विधायक वर्मा से चुनाव हारने के बाद से ही उन्होंने मैदान संभाले रखा था। मुख्यमंत्री के खास कहे जाने वाले वर्मा घोषणा होने तक इस सीट पर प्रबल दावेदार माने जा रहे थे।लेकिन सोनकर के नाम फाइनल होने के बाद अब उनके सपने चूर-चूर हो चुके हैं।

इसके अलावा भी इस सीट पर देवास से कई नेताओं की निगाहें थी और वह सभी अपने-अपने स्तर से सीट पर दावेदारी जताते हुए अपने राजनीतिक आकाओं के संपर्क में थे लेकिन अंतत आज नाम का ऐलान होने के बाद सभी के हाथ निराशा लगी है अब यह सभी पार्टी के लिए कितना कार्य करते हैं यह चुनाव के परिणाम से ही पता चलेगा।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें