प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अगस्त को देवास को देंगे बड़ी सौगात


देवास- भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार के द्वारा अमृत भारत योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पुरे देश में 508 रेल्वे स्टेशन का चयन किया गया है, जिसमें देवास रेल्वे स्टेशन भी शामिल है।

उक्त जानकारी देते हुऐ भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल ने बताया कि देवास जिले के लिये बडा हर्ष का विषय है कि इन 508 स्टेशन का आधुनिकरण व कायाकल्प किया जायेगा, जिसमें देवास रेल्वे स्टेशन भी शामिल किया गया है इसके तहत सबसे पहले मास्टर प्लान बनाया जायेगा फिर चरणबद्ध रूप से विकास कार्य करवाया जायेगा, जिसमें करोडो की लागत से लम्बे प्लेटफार्म का निर्माण, गिट्टी रहित टेक का निर्माण, इन्टरनेट की 5 जी कनेक्टिविटी, स्टेशन रोड को किया जायेगा चोडा, पैदल मार्ग बनाए जाएंगे, पार्किंग की आधुनिक सुविधा, प्रकाश, छाया ओर शुद्ध पेय जल की व्यवस्था होगी पूर्व से बेहतर, आरामदायक कुर्सिया ओर वेटिंग रूम का निर्माण, दिव्यांगो के लिये विशेष सुविधा सहित आदि कार्य शामिल रहेंगे।अमृत भारत स्टेशन योजना की आधारशिला विडियों कान्फ्रेन्स के माध्यम से आगामी 6 अगस्त को प्रातः 09ः00 बजे रखेंगे। जिसमें देवास भी शामिल है।
उक्त कार्यक्रम में सांसद महेन्द्रसिंह सौलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, देवास विधायक गायत्रीराजे पवार, हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी, देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव, महापौर श्रीमति गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन अतिथी के रूप में शामिल रहेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकरी, मोर्चा अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।उक्त जानकारी भाजपा जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी, सह मिडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने संयुक्त रूप से दी।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें