देवास में मंत्री सुश्री ठाकुर करेंगी ध्वजारोहण
देवास। जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउण्ड पर मुख्य समारोह में प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी। मुख्य समारोह प्रातः 9.00 बजे से आयोजित होगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा
जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रातः 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन, प्रातः 9.00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, सलामी, राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान, 9.08 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, 9.15 बजे मुख्यमंत्री जी के संदेश वाचन, 9.25 बजे हर्ष फायर, 9.30 बजे परेड मार्च पास्ट, 9.35 बजे परेड कमांडर द्वारा मुख्य अतिथि से परिचय प्राप्त करना, 09.40 बजे शांति के प्रतीक कबूतर एवं गुब्बारे उड़ाना, 9.45 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का शाल-श्रीफल से सम्मान, 10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.50 बजे पुरस्कार वितरण तथा इसके बाद कार्यक्रम का समापन होगा।
टिप्पणियाँ