मध्यप्रदेश में एक और पार्टी की दस्तक

 

प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव

देवास।भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जोगिंद्र सिंह भदोरिया आज देवास में मीडिया से रूबरू हुए।प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़,राजस्थान में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। खराब सड़कें, लाइट की समस्या से मुक्ति के लिए जनता जनार्दन ने बीजेपी को चुना पर उसने भी प्रदेश को सिर्फ लूटा घोटाला ई टेंडर घोटाला, पोषण आहार घोटाला और अभी पटवारी भर्ती घोटाला ऐसे सेकड़ों घोटालों  जनता के सामने है।युवाओं को रोजगार देने की बात करने वाली सरकार युवाओं का रोजगार छीन रही है।व्यापम घोटाले की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई और बीजेपी की सरकार का पटवारी परीक्षा भर्ती घोटाला आपके सामने आ गया है।पिछली बार कांग्रेस को मौका दिया तो उसने मात्र 18 महीने में भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी और ट्रांसफर इंडस्ट्री खोल दी। जनता कांग्रेस और भाजपा दोनों से त्रस्त हो चुकी है कमलनाथ सरकार ने भी ऋण माफी वादे से वादाखिलाफी की जिससे किसानों में आक्रोश है। 

प्रदेश की जनता मजबूर है वह तीसरे दल और विकल्प की तलाश कर रही है और अपने मताधिकार की शक्ति दिखाना चाहती है। इसी लिए भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी अपने समान विचारधारा वाले दलों के साथ मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ राजस्थान का चुनाव मजबूती के साथ लड़ने जा रही है। पार्टी 22 अगस्त को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में करेगी जिसमें सभी समान विचारधाराओं के दल के लोगों के साथ चर्चा होगी।

हमारी पार्टी सत्ता में आती है तो स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून विशेष ध्यान दिया जाएगा।विशेष पैकेज देने की बात कही।हमारी पार्टी दोनों ही पार्टी को कड़ी टक्कर देगी और हमारी हमारी भी भागीदारी प्रदेश में रहेगी।मध्यप्रदेश में सरकार भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के सहयोग के बिना नहीं बन पाएगी प्रदेश में किसी की भी बने उसे भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी का सहारा लेना ही पड़ेगा।वार्ता के दौरान सुरेश शर्मा क्रांति,श्रीमति भदौरिया,देवेंद्र मालवीय,देवेंद्र भदोरिया सहित अन्य मौजूद थे।



टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें