राज्य स्तरीय लगोरी प्रतियोगिता सम्पन्न,प्रदेशभर के 100 से ऊपर खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा


देवास।लगोरी के जिला सचिव पावन पाटिल ने बताया कि 12 से 13 अगस्त 2023 को लागोरी स्पोर्ट्स की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता स्वास्तिक गार्डन(भोपाल रोड़) में सम्पन्न हुई। प्रदेश भर से आये 100 खिलाड़ियों ने इस खेल में भाग लिया।सीनियर पुरुष वर्ग में प्रथम देवास जिला, द्वितीय भोपाल जिला, तृतीय ग्वालियर जिला रहा,वही महिला वर्ग में देवास प्रथम,भोपाल द्वितीय रहा। जूनियर बालक वर्ग में प्रथम भोपाल, द्वितीय इंदौर वही बालिका वर्ग में इंदौर प्रथम,भोपाल द्वितीय रहा।

समापन अवसर पर अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश लगोरी एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्य दत्त जोशी,देवास प्रेस क्लब के सचिव चेतन राठौड़, पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा,एसो.सचिव सक्षम प्रजापत,मध्य प्रदेश योग एसोसिएशन के सचिव भूपेन्द्र कांत, मध्य प्रदेश रोलर बास्केटबॉल के सचिव पवन यादव के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाए गए।

उक्त जानकारी देते हुए ऑर्गनाइज सेक्रेटरी सूरज वामनिया ने बताया ऑफिशियल  शैलेन्द्र चंद्रवंशी, राजवीर ठाकुर, रश्मि ठाकुर, देवराज सांगते, रैना कौशल, हर्षिता कौशल, अनुभव मालिक, आनंद बालोदिया, सुमित पटेल, लाखन योगी, हर्ष प्रजापति, रोहित चौहान, आकाश  चौहान, गौरव मालवीय, प्रियंका ठाकुर, हरिप्रिया यादव, शीतल चौधरी, चेतन चौधरी, जतिन लोट, जय पटेल, रोहित चौधरी, रोहित पटेल ने प्रतियोगिता में अपना सहियोग दिया। आभार मध्य प्रदेश लगोरी सचिव सक्षम प्रजापति ने माना।

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें