पेंचक सिलाट खेल में लड़कियां कर ही है अपने देश का नाम रोशन-अभय श्रीवास


खेलो इंडिया पेंचक सिलाट वूमेंस लीग का हुआ समापन 

देवास।पेंचक सिलाट खेल लगातार खिलाड़ियों को बेहतर माहौल प्रदान करने के साथ,बेहतर भविष्य भी दे रहा है।खिलाड़ी अपना खेल तो निखार ही रहे है साथ ही दिमागी और शरीर रूप से और मजबूत हो रहे है।खास कर विभिन्न एज केटेगरी की लड़कियां खिलाड़ी इस खेल में लगातार अपने परिवार के साथ जिले व प्रदेश सहित देश का नाम रोशन कर रही है।उक्त विचार पेंचक सिलाट एसो. मध्य प्रदेश के महासचिव अभय श्रीवास ने व्यक्त करते हुए बताया की श्रीमंत तुकोजीराव पवार इंदौर स्टेडियम भोपाल रोड देवास मे आयोजित हुई खेलो इंडिया वूमेंस पेंचक सिलाट लीग का समापन समारोह सम्पन्न हुआ।समारोह के मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण विभाग देवास के खेल अधिकारी हेमंत सुवीर थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता नूतन हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य अशोक साहू थे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि प्रेस क्लब के अध्यक्ष अतुल बगलीकर,प्रेस क्लब के सचिव चेतन राठौड़,राजेश पटेल ओर पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख की उपस्थिति में समारोह संपन्न हुआ।

मध्य प्रदेश के कई जिलों के महिला खिलाडियों ने इस लीग में शानदार प्रदर्शन कर अपने अपने वजन समूह और सेनी इवेंट्स में  में अच्छा प्रदर्शन कर पदक जीते।खेलो इंडिया वूमेंस लीग में तकनीकी निर्देशक रोहित श्रीवास रैफरी शहरुन निशा अंसारी,पूजा खाटवा,सौरभ गौतम,निधिश दुबे,लक्ष्मी मालवीय,प्रियंका शर्मा,प्रांजल, बुडानिया,हर्ष जयसवाल,नैना सांगते,अमन रिटोलिया,सुदर्शना शेगावंकर,राहुल कुमार,प्रशांत गुप्ता,पुलकित श्रीवास,जोगीजी और अन्य  रिफेरियो के सानिध्य में निर्णायक की भूमिका निभाई। खेलो इंडिया पेंचक सिलाट वूमेंस लीग में सभी खिलाडियों ने अपने अपने वर्ग समूह  श्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण रजत और कांस्य जीते।

पेंचक सिलाट के एक इंडोनेशियाई खेल है और इसे भारत के हर राज्यों में खेला जा रहा है। ओर इसे 37 वे नेशनल गेम्स जो की गोवा में 25 अक्टूबर से 9 नवंबर 2023 को हो रहा है इसमें शामिल किया गया है जिसमे मध्य प्रदेश के खिलाड़ी का चयन हुआ है। सभी विजेताओं खिलाडियों को अतिथियों द्वारा मेडल ओर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।साथ ही समस्त यूनिवर्सल अकादमी के खिलाडियों का प्रत्यक्ष,अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान किया।


टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें