लगोरी खेल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन देवास में
देवास।प्रतियोगिता के ऑर्गनाइज सेक्रेट्री सूरज वामनिया ने बताया 12 से 13 अगस्त 2023 तक स्वास्तिक गार्डन, भोपाल रोड देवास में लगोरी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में लगभग 12 जिले के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता जो हरियाणा मै आयोजित होगी उसमे शामिल होंगे। प्रतियोगिता में ऑर्गेनाइज्ड कमिटी की सच सचिव हर्षिता कौशल, रैना कौशल, सदस्य पवन यादव,पावन पाटिल, शैलेन्द्र चंद्रवंशी, देवराज सांगते,राजवीर ठाकुर, रश्मी, सुमित, रोहित,गौरव,आकाश, हर्ष,लखन आनंद,प्रियंका कार्यभाल संभालेंगे।
टिप्पणियाँ