हर अमृत स्टेशन, शहर की आधुनिक आकांक्षाओं और प्राचीन विरासत का प्रतीक बनेगा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 


देवास स्टेशन सहित 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की रखी नींव 

देवास।देश के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अगस्त 2023 को देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 24,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से अब इन स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा। स्टेशन भवन का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा।हर अमृत स्टेशन, शहर की आधुनिक आकांक्षाओं और प्राचीन विरासत का प्रतीक बनेगा। ये 508 रेलवे स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हैं।450 से ज्यादा रेलवे स्टेशन राज्यों के और करीब 20 केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हैं।रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर जम कर निशाना साधा और कहा की विपक्ष पुराने ढर्रे पर अड़ा हुआ है,न खुद कुछ करेंगे न कुछ करने देंगे।

चरणबद्ध रूप से विकास कार्य करवाया जायेगा,मध्य प्रदेश में 34 स्टेशन इस सूची में शामिल है।जिसमें करोडो की लागत से लम्बे प्लेटफार्म का निर्माण, गिट्टी रहित टेक का निर्माण, इन्टरनेट की 5 जी कनेक्टिविटी, स्टेशन रोड को किया जायेगा चोडा, पैदल मार्ग बनाए जाएंगे, पार्किंग की आधुनिक सुविधा, प्रकाश, छाया ओर शुद्ध पेय जल की व्यवस्था होगी पूर्व से बेहतर, आरामदायक कुर्सिया ओर वेटिंग रूम का निर्माण, दिव्यांगो के लिये विशेष सुविधा सहित आदि कार्य शामिल रहेंगे।

उक्त कार्यक्रम में देवास सांसद महेन्द्रसिंह सौलंकी,भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, देवास विधायक गायत्रीराजे पवार, देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव, महापौर श्रीमति गीता दुर्गेश अग्रवाल अतिथी के रूप में शामिल रहे। कार्यक्रम में रेलवे के अधिकारी,कर्मचारी सहित नागरिक बन्धु भी उपस्थित थे।


देखे वीडियो-

टिप्पणियाँ

तापमान

+29
°
C
+30°
+24°
Dewas
Saturday, 24
Sunday
+31° +24°
Monday
+27° +23°
Tuesday
+25° +23°
Wednesday
+27° +23°
Thursday
+24° +23°
Friday
+29° +23°
See 7-Day Forecast

Cricket Score

Archive

संपर्क फ़ॉर्म

भेजें